कवि दिनेश पाल सिंह ‘दिव्य’को मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने किया सम्मानित
साहित्य चेतना मंच एवं दिव्या गंगा सेवा मिशन हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

संभल। पंजाबी धर्मशाला चंदौसी में होली के अवसर पर साहित्य चेतना मंच एवं दिव्या गंगा सेवा मिशन हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय गोरखनाथ भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी रहे एवं अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती लता वार्ष्णेय रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शालिनी रस्तोगी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार ने की।
कार्यक्रम में कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रद्धा को आनंदित कर दिया। इस अवसर पर कवि एवं आर.एस. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश पाल सिंह ‘दिव्य’, जिला अध्यक्ष दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार के साथ-साथ वरिष्ठ कवि सुखपाल सिंह गौर, अतुल कुमार शर्मा, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, संजय गुप्ता सृजन, एल.के. विकास मिश्रा विवेक त्रिपाठी विकेट, अपूर्व प्रताप सिंह, शांति राणा शांति, शिखाराम रावत बुलबुल, अंजली वर्मा महक, ज्ञान सिंह प्रीत कर, शिवाय दीक्षित श्रेष्ठ आदि सभी कवियों को मुख्य विकास अधिकारी आदरणीय गोरखनाथ भट्ट जी द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक दिनेश पाल सिंह दिव्य रहे। संचालन एल.के.विकास मिश्रा एवं दिनेश पाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।




