
अहरौला। क्षेत्र के महुवारा गांव में निःशुल्क कोचिंग व निराश्रित बच्चों के पठन-पाठन के लिए करोडो के पैतृक मकान को समाज को समर्पित कर एक मिशाल दी है कारोबारी,समाजसेवी राजमणि यादव को ऐसे कार्य के लिए सराहना मिल रही है संस्थान को विस्तार देने के लिए चार मंजिले अतिरिक्त कक्ष का त्वरित गति से निर्माण हो रहा है। भूमिपूजन के बाद भवन का पूरा ढांचा तैयार कर लिया गया है समाजसेवी कारोबारी राजमणि यादव ने बताया कि कक्ष के लिंटर का काम जल्द पूरा होगा और बिल्डिंग का भुतल अप्रैल से सत्र के लिए तैयार हो जाएगा इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। राजमणि यादव ने बताया की बच्चों की संख्या जूनियर स्तर तक 230 से अब 340 हो गई है। आपबीती कुछ बीते पलों को बताते हुए भावुक हो गये कहा जब मैं कक्षा पांचवी का छात्र था तभी मेरी मां का निधन हो गया और बहुत कंगाली के दिन देखे है पैरों में चप्पल नहीं मिलती थी दो 2 जून की रोटी किसी तरह से मिल पाती थी अब मैं मां की इच्छा पूरा करने के लिए अपने संस्थान का नाम मां देवव्रती शिक्षण संस्थान नाम से सब कुछ समाज के लिए समर्पित कर रहा हूं अब यह संस्थान मेरी मां के स्वरूप होगा समाज के निःशुल्क शिक्षा को समर्पित कर दिया मुझे महसूस हुआ यहा पिछडे क्षेत्र के नौनिहालों को बेहतर शिक्षा से उचांई व बेहतर भविष्य मिल सकता है। मान्यता के लिए सारी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है और आगे भी बड़े पैमाने पर प्रतिभावान आभाव ग्रस्त छात्र-छात्राओं को आईएएस पीसीएस जैसी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग देकर प्रतिभाओं के सपनों के मंजिल तक पहुचाने मे मदद मिलेगी।



