साहित्य

मेहनत की उड़ान

अभिनव भारती

मेहनत की राहों पर जो चलता है ,
वही आसमान छू पाता है!
रुकावटें लाख आए राहों में ,
फिर भी कदम आगे बढ़ाता है।

छोटा सा सपना आंखो में,
दिल में बड़ी उड़ान लिए,
जो हार से कभी नही डरता,
वही जीत की पहचान लिए।

तूफान से जो टकराए,
वही सच्चा इंसान है,
जो गिरकर फिर से उठ जाए,
वही असली महान है।

मंजिल खुद पास आ जाएगी,
वही हौसला दिल में रखना ,
दुनिया एक दिन नाम लेगी,
तुम बस मेहनत करते रहना।

अभिनव भारती
ICT INSTRUCTOR
PTEC SASARAM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!