
**
विश्व जागृति समरसता का तीर्थ बन गया राम मंदिर।
राष्ट्र स्वाभिमान का प्रतीक बन गया है राम मंदिर।।
**
पांच सौ वर्ष पुराना इतिहास आज बदल गया है।
सदियों का यह कठोर वनवास आज बदल गया है।।
पुरातन संस्कार संस्कृति का शीर्ष बन गया राम मंदिर।
विश्व जागृति समरसता का तीर्थ बन गया राम मंदिर।।
**
वचनबद्ध प्रभुराम से जो सीखा वो सबको बनना होगा।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम सरीखा कुछ सबको करना होगा।।
पावन भूमि अयोध्या धाम की नींव बन गया राम मंदिर।
विश्व जागृति समरसता का तीर्थ बन गया राम मंदिर।।
**
भारत की दिव्यता भव्यता का गुणगान है राम मंदिर।
रामायण के आदर्श चरित्रों की खान है राम मंदिर।।
तीर्थों का तीर्थ जैसे सागर क्षीर बन गया राम मंदिर।
विश्व जागृति समरसता का तीर्थ बन गया राममंदिर।।
**
युगों-युगों से चलीआ रही कथा काउत्सर्ग है राममंदिर।
संघर्ष व्याकुलता व्यथा यात्रा का उत्कर्ष है राम मंदिर।।
निर्मल सरयू के अमृत नीर सा बन गया है राम मंदिर।
विश्व जागृति समरसता का तीर्थ बन गया राममंदिर।।
**
रचयिता।।एस के कपूर”श्री हंस”
बरेली।।
©. @. skkapoor
सर्वाधिकार सुरक्षित




