
अहरौला। थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के पास बीते 27 फरवरी को दोपहर में बाइक से फूलपुर जाते समय अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई जिसमें बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची 112 पुलिस और एंबुलेंस सेवा के द्वारा घायल को फूलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया परिजन जिले के एक निजी चिकित्सालय में उपचार कर रहे थे उपचार के दौरान 28 फरवरी को दोपहर में घायल की मौत हो गई जहां से कोतवाली पुलिस लिखा पढी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दिनेश पांडे (45) पुत्र दयाराम पांडे थाना क्षेत्र के बरतानी गांव का निवासी था मृतक मुंबई में रहकर भरण पोषण के लिए प्राइवेट नौकरी करता था 24 फरवरी में परिवार मे शादी में घर आया था और 27 तारीख को किसी काम से घर से दुर्वासा की तरफ जा रहा था जहां पश्चिम पट्टी गांव के पास अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और दो पुत्रों का पिता था मौत के बाद कोतवाली पुलिस शव को अपने सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जहां रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का दुर्वासा धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।


