E-Paper
सात सूत्री मांगों का ज्ञापन बुढ़नपुर तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक को सौपा

अतरौलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन बुढनपुर तहसील अध्यक्ष अखिलेश चौबे के नेतृत्व में अतरौलिया के क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव को उनके आवास पर दिया गया। विधायक डॉ संग्राम यादव ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और मांगों को जायज बताया और भरोसा दिलाया कि इसे हम मजबूती से मुख्यमंत्री जी के सामने और विधानसभा में पत्रकारों की समस्या को गंभीरता से उठाएंगे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों की बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव को सौप है। इस मौके पर ग्रापए के बुढनपुर महामंत्री रूपेशचंद तिवारी, नीरज चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।
