यूपी

समृद्ध पंचायत से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं जिले की महिला ग्राम प्रधान श्रीमती अनामिका सिंह

बसंतपुर ग्राम प्रधान श्रीमती अनामिका सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों हेतु मिला सम्मान - "सशक्त पंचायत नेत्री अभियान" में देश भर से 135 महिला प्रधानों में अनामिका सिंह की रही भागीदारी। - ग्रामीण विकास में महिला नेतृत्व की प्रभावी भूमिका पर पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार से मिली सराहना

महराजगंज।घुघली ब्लाक के बसंतपुर ग्राम सभा की ग्राम प्रधान श्रीमती अनामिका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रदेश और महराजगंज जनपद का मान बढ़ाया है। केंद्र के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” के तहत हुए एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश की महिला प्रधानों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित एवं और बेहतर नेतृत्व के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सशक्त पंचायत नेत्री सम्मान

अभियान के तहत नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में महराजगंज जिले से घुघली ब्लाक के ग्राम सभा बसंतपुर की महिला ग्राम प्रधान श्रीमती अनामिका सिंह ने प्रतिभाग कर जिले का गौरव बढ़ाया। विकास खंड घुघली की ग्राम पंचायत बसंतपुर की प्रधान अनामिका सिंह ने सम्मान मिलने पर खुशी जताई। कहा कि इससे जनहितैषी पंचायत बनाने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान, पूरी पंचायत का सम्मान है। आम जनता के सहयोग से ही गांव को महिला हितैषी पंचायत बनाया जा रहा है। वह बुधवार काे सम्मेलन में शामिल हुईं। देशभर से चयनित महिला जनप्रतिनिधियों के बीच ग्राम प्रधान अनामिका सिंह ने ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और पंचायतों में नेतृत्व से जुड़े अपने अनुभवों को राष्ट्रीय मंच पर नई दिल्ली में साझा कर महराजगंज का नाम बुलंद किया।

उपलब्धियों की झलक

– पंचायत में जनसुनवाई व्यवस्था लागू,
– स्कूल व पंचायत भवन का विकास,
– गांव में सोलर लाइट की व्यवस्था,
– पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा,
– मनरेगा से रोजगार सृजन,

– महिला सशक्तीकरण को बनाया प्राथमिकता

ग्राम पंचायत बसंतपुर की प्रधान अनामिका सिंह ने अपने कार्यकाल में महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए कई पहल कीं हैं । उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय कर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया है। स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देते हुए गांव में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को बेहतर किया। इसके साथ ही बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई और पोषण को लेकर गांव में जागरूकता अभियान चलाया है। उनके प्रयासों से महिलाओं की भागीदारी पंचायत के विकास कार्यों में बढ़ी है और गांव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से गांव के विकास कार्यों में नई गति आई है।

  • अन्य ग्राम प्रधानों के लिए प्रेरणादायी है अनामिका सिंह : ग्रामीण

बसंतपुर ग्राम सभा के लोगों ने कहा कि हमारे गांव की महिला जनप्रतिनिधि श्रीमती अनामिका सिंह का राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होना पूरे जनपद के साथ हमारे गांव के लिए खुशी और प्रेरणादायी है। इससे अन्य महिलाओं को भी नेतृत्व और विकास कार्यों में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। जिले के अन्य गांव के प्रधान इनसे प्रेरणा लेकर काम कर सकते है तो गांवों में विकास की गंगा बहेगी।

जनपद के लिए प्रेरणादायी हैं ग्राम प्रधान अनामिका सिंह

जिले की महिला जनप्रतिनिधि श्रीमती अनामिका सिंह का राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होना पूरे महराजगंज जनपद के लिए प्रेरणादायी है। इससे अन्य महिलाओं को भी नेतृत्व और विकास कार्यों में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।

– महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, महराजगंज

जिले के लिए गौरव का विषय

महिला नेतृत्व ग्रामीण विकास की नई दिशा तय कर रहा है। घुघली ब्लाक की तेजतर्रार और शिक्षित ग्राम प्रधान श्रीमती अनामिका सिंह की उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि अवसर मिलने पर महिलाएं प्रशासनिक जिम्मेदारियों को दक्षता के साथ निभा सकती हैं। श्रीमती अनामिका सिंह का राष्ट्रीय मंच पर जाना जनपद के लिए गौरव का विषय है।
– श्रेया मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी, महराजगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!