साहित्य समाचार
वरुण,महाराष्ट्र की अनुजा दुबे ’पूजा’ नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था द्वारा “स्त्री-शक्ति सम्मान’ से हुई सम्मानित…

भूतपूर्व विज्ञान शिक्षिका एवं साहित्यकार अनुजा दुबे ’पूजा’ को लुंबिनी,नेपाल द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” 8 मार्च को आयोजित भव्य कार्यक्रम में “स्त्री शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया।

अनुजा दुबे जी को उनके शिक्षक,सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार के रूप में समाज में उल्लेखनीय योगदान एवं सक्रिय हिंदी भाषा सेवा के लिए ऑनलाइन यह सम्मान प्रदान किया गया है।
आपकी यह बड़ी उपलब्धि स्त्रियों के लिए न केवल एक प्रेरणास्रोत है बल्कि उनका गौरव भी है।
नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था द्वारा दिये जाने वाले इस गौरवशाली सम्मान पर इनके सभी परिजनों,मित्रों,साहित्यकार मित्रों एवं शुभचिंतकों ने अनुजा दुबे जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।




