E-Paperhttps://thegramtoday.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
बिजली के सार्ट सर्किट से काटकर छोड़े गए गेहूं के खेत में लगी आग
15 विश्वा गेहूं की फसल हुई जल के राख


अहरौला। जेरोपुर गांव निवासी रामशुभ गिरी के खेत में लगभग 15 विश्वा गेहूं काटकर छोड़ा गया था सोमवार लगभग 11:00 दिन मे खेत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार मे सार्ट सर्किट से निकली चिंगारी खेत में गिरी जिससे गेहूं में आग लग गई और पूरे खेत में आग फैल गई जिसमें रामशुभ गिरी का लगभग काटकर छोड़ा गया 15 विश्वा गेहूं और इन्हीं की लगभग चार विश्वा गन्ना पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गयी गांव के लोग घंटे भर की मेहनत से आग पर काबू पाए। ग्रामीणों द्वारा फायर सर्विस को भी सूचना दी गई थी जो आग बुझाने तक मौके पर नहीं पहुंची थी।