गोरखपुर में गंगा सेवी सम्मान से सम्मानित हुए सौहार्द शिरोमणि सौरभ पाण्डेय और अंतर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा प्रिया
दि ग्राम टुडे/संवाददाता

गोरखपुर में गंगा सेवी सम्मान से विभूतियों का सम्मान
गोरखपुर। दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से शौहार्द शिरोमणि, मानद कुलपति संत आ. सौरभ पाण्डेय जी एवं अंतर्राष्ट्रीय बाल कथा व्यास विदुषी आ. श्वेतमा प्रिया जी को “गंगा सेवी सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गोरखपुर पधारे दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने सम्मान पत्र एवं मां गंगा का पावन चित्र भेंट कर दोनों विभूतियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत रहा।
डॉ. पाण्डेय ने इस अवसर पर मां गंगा की स्वच्छता, संरक्षण एवं सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय आस्था, संस्कृति और जीवनधारा की प्रतीक हैं, जिनकी सेवा और संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत संत आ. सौरभ पाण्डेय जी एवं विदुषी आ. श्वेतमा प्रिया जी ने दिव्य गंगा सेवा मिशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए गंगा संरक्षण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
यह सम्मान समारोह न केवल गंगा सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज को अपनी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।




