
रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी तहसील प्रभारी दि ग्राम टुडे
नई बाजार। स्थानीय कान्हा फिजियो केयर आज क्षेत्र में भरोसे और बेहतरीन उपचार का पर्याय बनता जा रहा है। यहां फिजियोथेरेपी के जरिए ऐसे मरीजों को भी नई जिंदगी मिल रही है, जो लंबे समय से गंभीर बीमारियों के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे।
केंद्र पर लकवा (फालिस), गठिया, नसों की कमजोरी और दुर्घटना के बाद की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का सफल इलाज किया जा रहा है। कई मरीज, जो वर्षों से बिस्तर पर थे, अब धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। यह बदलाव न सिर्फ मरीजों बल्कि उनके परिवारों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आया है।
इस सफलता की आधारशिला हैं डॉ. निधि यादव, जिनकी काबिलियत और सेवा भावना ने इस केंद्र को खास पहचान दिलाई है। वे हर मरीज की स्थिति को गहराई से समझकर व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करती हैं। आधुनिक तकनीकों और नियमित थेरेपी के माध्यम से वे मरीजों को तेजी से स्वस्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
डॉ. निधि यादव का व्यवहार भी मरीजों के बीच उन्हें खास बनाता है। उनकी सरलता, मधुरता और समर्पण मरीजों के मन में विश्वास पैदा करता है, जिससे वे पूरे आत्मविश्वास के साथ इलाज कराते हैं।
नई बाजार में पुलिस चौकी के सामने, बालूघट्टा रोड पर स्थित यह केंद्र अब आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बन चुका है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर लाभ उठा रहे हैं।
समाज में ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं, जहां एक महिला अपने ज्ञान, मेहनत और सेवा भाव से न केवल मरीजों को राहत दे रही हो, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई हो। डॉ. निधि यादव आज उसी प्रेरणा का नाम हैं, जिन पर क्षेत्र को गर्व है।


