मातृ पितृ दिवस पर बच्चों ने किया माता-पिता की पूजा और सम्मान करने का लिया संकल्प
अहरौला। क्षेत्र के निजामपुर स्थित मदरसा अनवारूल उलूम में शनिवार 14 फरवरी को दुर्वासा ऋषि योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में मातृ पितृ दिवस का आयोजन हुआ जहां मदरसा पर बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चों के अभिभावकों ने मातृ पितृ दिवस पूजन में भाग लिया। मंच पर बैठे माता-पिता का बच्चों ने परिक्रमा की आरती की और उन्हें साष्टांग प्रणाम कर मां मात-पिता देव भाव वंदना कर माता-पिता की पूजा सर्वोपरि और उनका सम्मान सबसे ऊपर करने के लिए संकल्प भी लिया दुर्वासा ऋषि योग वेदांत सेवा समिति के प्रबंधक राधे मोहन दास नें कार्यक्रम में सभी बच्चों को माता-पिता की पूजा करने के लिए संकल्प दिलाया कहा की प्रतिदिन सुबह उठने के बाद अपने माता-पिता को प्रणाम करें उनका सम्मान करें उनकी बातों का सम्मान करें। इसी क्रम में हनुमान मंदिर तरकुलहा हनुमान मंदिर पर भी मातृ पितृ दिवस पूजन का आयोजन पुजारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में किया गया जहां भगवान शिव और पार्वती की झांकी निकालकर प्रथम पूजनीय गणेश और कार्तिकेय के द्वारा शिव और पार्वती की परिक्रमा कर पूजा अर्चना कि। वही मातृ पितृ पूजन के बाद मदरसा अनवारूल उलूम निजामपुर में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और खेलकूद स्पर्धा का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रश्नोत्तरी व खेलकूद में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को दुर्वासा ऋषि योग वेदांत समिति के प्रबंधक राधे मोहन दास व स्कूल के प्रधानाचार्य इंदल विश्वकर्मा के द्वारा संस्थान की तरफ से प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं संबोधित करते हुए अनवारूल उलूम के प्रधानाचार्य इंदल विश्वकर्मा ने कहा की दुर्वासा ऋषि योग वेदांत समिति के द्वारा बहुत ही सराहनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को एक संस्कार और माता-पिता की प्रति सम्मान की भावना बढेगी और यह छोटे-छोटे बच्चे इस पूरे कार्यक्रम को देखकर उत्साहित हैं और ऐसा कार्यक्रम हर साल स्कूल में आयोजित करने के लिए मैं संकल्प भी करता हूं। इस इस मौके पर राधे मोहन दास, पुजारी अर्जुन सिंह, प्रधानाचार्य इंदल विश्वकर्मा, लालमन बिंद, शमसिदा बानो, अर्चना मौर्य, अंशु यादव, बड़ी संख्या में शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।



