
मना आपका हम रहे ,जन्मदिवस हनुमान
दे देकर शुभकामना ,खूब करें गुणगान।
खूब करें गुणगान, राम के तुम हो प्यारे
अतुलित बल के धाम, जगत में सबसे न्यारे।
कह शिवांश कविराय,कष्ट तुम हरते सबका
इस कारण से दिवस, रहे हम मना आपका।
मुकेश कुमार दीक्षित ‘ शिवांश’ चंदौसी
मो ०- 8433013409




