उत्तराखंड

धामी सरकार के सहयोग से आत्मनिर्भर बनीं किरन जोशी की प्रेरक कहानी

हल्द्वानी|06, फरवरी 2026
उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की योजनाएं आज ज़मीनी स्तर पर महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही हैं। इसका जीवंत उदाहरण है जनपद नैनीताल के हल्द्वानी विकासखंड की किरन जोशी।

किरन जोशी एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। धामी सरकार के सहयोग से उन्हें सहकारी बैंक के माध्यम से ₹3,00,000 का ऋण उपलब्ध कराया गया। इस आर्थिक सहायता ने उनके सपनों को पंख दिए और उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया।
ऋण मिलने के बाद किरन जोशी ने पारंपरिक पहाड़ी उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ अपनी कला को भी व्यवसाय का रूप दिया। वे आज हर्बल टी, रायता मसाला, ककड़ी और मूंग दाल की बड़ी, पहाड़ी पीसी नून जैसे शुद्ध और स्थानीय उत्पाद तैयार कर रही हैं। साथ ही वे रेशम पर पारंपरिक पेंटिंग बनाकर उत्तराखंड की लोककला को भी बढ़ावा दे रही हैं।
किरन जोशी अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, स्थानीय बाजारों और मेलों में स्टॉल लगाकर बेचती हैं, जिससे उनके समूह को 7 से 8 लाख रुपए की सालाना आय प्राप्त होती है।आज वे न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं।

यह सफलता कहानी साबित करती है कि धामी सरकार की महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार योजनाएं केवल कागज़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की महिलाएं आज हुनर, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर नई पहचान बना रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!