बिहार

उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट शिक्षिका रानी कुमारी सम्मानित

रानी कुमारी नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं -कुमार संदीप

The Gram Today/ Report by -Kumar Sandeep

कांति (मुजफ्फरपुर): एनटीपीसी कांति के तरंगणी सभागार में आयोजित प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति के विदाई समारोह में विशिष्ट शिक्षिका रानी कुमारी को भारत सरकार एवं बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं, इंस्पायर अवार्ड तथा एस.एच.बी.आर. 2025–26 के सफल एवं शत-प्रतिशत क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान-पत्र में उल्लेख किया गया कि रानी कुमारी ने “भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा इंस्पायर अवार्ड एवं एस.एच.बी.आर. 2025–26 जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने में अहम भूमिका निभाई है। आपके कार्य एवं समर्पण को देखकर विभाग स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है तथा आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।”

इस अवसर पर माननीय विधायक अजीत कुमार से उनकी औपचारिक भेंट हुई। समारोह में रानी कुमारी ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यों की सराहना कर उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की।

Kumar Sandeep

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सिमरा गांव का एक सामान्य परिवार में जन्मा एक युवा साहित्यकार, विद्यार्थियों का गुरू, व अपने अभिभावक का संस्कारी संतान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!