
**
हर सफलता का कारण सदा ही यत्न होता है।
हर सफलता का मूल मंत्र हमेशा ही प्रयत्न होता है।।
**
निरंतर कोशिश अंततः सफलता में बदल जाती है।
मत मानो हार तभी सफलता चल कर आती है।।
पानी यदि मंजिल तो उसका एक ही मंत्र होता है।
हर सफलता का कारण सदा ही यत्न होता है।।
**
मन से हार गए तो फिर जीत असंभव हो जाती है।
अनवरत प्रयास से हारकर भी जीत संभव हो जाती है।।
छूना है आसमान तो उसका एक ही तंत्र होता है।
हर सफलता का कारण सदा ही यत्न होता है।।
**
मत डरो पतझड़ से कि बसंत को अभी आना है।
जो नहीं डरा मुश्किल से उसने ही जीता जमाना है।।
इच्छाशक्तिऔरआत्मविश्वास सफलता का यंत्र होता है।
हर सफलता का कारण सदा ही यत्न होता है।।
**
रचयिता।।एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली।।




