यूपी

कृष्ण कान्त मिश्र के जन्मोत्सव पर लवकुश तिवारी ने किया पत्रिका त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये अंक-5 का विमोचन

8 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार को नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान द्वारा संस्थान के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कान्त मिश्र के जन्मदिन के शुभअवसर पर उन्हें त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये अंक-5 एक नवीन पत्रिका उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस पत्रिका में संस्थान पर चले साप्ताहिक आयोजन में मिश्र जी की रचनाओं पर आई हुई समीक्षाओं को स्थान दिया गया है। जिसमें संस्थान के तमाम साहित्यकारो ने अपनी लेखनी चलाकर इस पत्रिका में अपने समीक्षात्मक लेख को संकलित करने में अपना सहयोग प्रदान किया है। इस पत्रिका का संपादन डॉ ओउम् प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकारी अध्यक्षा डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा ने किया। जिनकी मेहनत पत्रिका में साफ दिख रही है। इस पत्रिका का विमोचन छंदाचार्य, वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, लेखक संस्थान के सह अध्यक्ष लवकुश तिवारी माधवपुरी ने रात्रि 9.0 बजे लाइव होकर क़िया। साथ ही अपनी शुभकामनाएं मधुरिम स्वर में गाकर प्रेषित किया। जन्मदिन के शुभअवसर पर मंच से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक रचनाकारों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं कृष्ण जी को प्रेषित किये। मंच के संस्थापक डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह पत्रिका का-5वाँ अंक है। और इस पत्रिका को संस्थान के पदाधिकारियों के लिए बनाया गया है। जिसमें उनकी रचनाओं पर आई हुई समीक्षाओं को सम्मिलित किया जाता है। मंच के कार्यकारी अध्यक्षा डॉ पूर्णिमा पाण्डेय अपनी शुभकामनाओं के साथ विमोचनकर्ता का हौसला बढ़ाते रही। इसके साथ ही संस्थान पर तमाम रचनाकारों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। विमोचन के इस अवसर पर अमिता गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, मीना तिवारी, प्रीती द्विवेदी, राजीव रंजन मिश्र, रूपा माला, शशिकला नायक, प्रतिभा पाण्डेय, एकता गुप्ता, रंजना बिनानी, सुरेश चंद्र जोशी, अनु तोमर, डॉ दवीना अमर ठकराल, अशोक दोशी, संजीव कुमार भटनागर, दि ग्राम टुडे के मुखिया डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय सहित तमाम श्रेष्ठ कवि कवयित्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मंगलकामनायें प्रेषित किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!