E-Paper

समाधान दिवस बना मजाक कई शनिवार से बीना राजस्व अधिकारी के चल रहा समाधान दिवस

समाधान दिवस पर बिना राजस्व अधिकारी के समस्या सुनते थानाध्यक्ष अहरौला अमित मिश्रा

अहरौला। शनिवार को अहरौला थाना पर राजस्व संबंधी व जन समस्याओं से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए समाधान दिवस आयोजित किया गया अहरौला थाने से फूलपुर और बुढनपुर तहसीलों के कई दर्जन गांव जुड़े हुए हैं लेकिन बीते कई समाधान दिवस में तहसील से कोई भी जिम्मेदार राजस्व अधिकारी नहीं पहुंच रहा है जिससे फरियादियों के लिए समाधान दिवस मजाक बनकर रह गया है फरियादी शिकायती पत्र दे रहे हैं और उनका समाधान नहीं हो पा रहा है। शनिवार को अहरौला थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा, उप निरीक्षक विश्राम गुप्ता, और महिला आरक्षी संध्या चौहान, राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, अजय कुमार मौर्य आदि के द्वारा समाधान दिवस का प्रार्थना पत्र लिया गया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया की लगभग सात राजस्व से संबंधित प्रार्थना पत्र आए थे इसमें राजस्व विभाग के संबंधित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को स्थानांतरित कर दिए गए हैं कई राजस्व निरीक्षक और लेखपाल दिवस में नहीं पहुंचे थे दोनों तहसीलों से कोई तहसील का सक्षम अधिकारी समाधान दिवस में नही पहुंचा था जिससे एक भी का मौके पर त्वरित समाधान नहीं किया जा सका और संबंधित विभाग को भेजा गया है वहीं राजस्व से संबंधित मामले की शिकायत करने पहुंचे शर्मिला देवी मखदुमपुर, हरिकेश समसल्लीपुर, राम भवन चौहान आलमपुर, जितेंद्र चौबे पूरारामजी, रामनारायन गुप्ता शाहपुर, मनभावती कोतवालीपुर, आदी लोगों ने बताया की बार-बार थाना दिवस पर थाना समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिए जाते हैं लेकिन एक भी मामले का समाधान नहीं हो रहा है जिससे तहसील से जिम्मेदार अधिकारीयों के न पहुंचने से फरियादियों में निराशा है समाधान दिवस मजाक बनकर रह गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!