आईसीएआई रायपुर सिकासा द्वारा पीआरएसयू में वित्तीय और कर साक्षरता पर संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर: आईसीएआई रायपुर ब्रांच सिकासा रायपुर ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय सेंटर फॉर वुमन स्टडीज तथा मेंटरिंग एंड साइकोलॉजिकल काउन्सलिंग सेल के सहयोग से वित्तीय और कर साक्षरता पर एक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य वित्तीय जागरूकता बढ़ाना और कर संबंधित ज्ञान प्रदान करना था।

संगोष्ठी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला , सेंटर फॉर वुमन स्टडीज की डायरेक्टर प्रो. रीता वेणुगोपाल तथा सेंटर फॉर वुमन स्टडीज की असिस्टेंट डायरेक्टर प्रो. प्रियंवदा श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे l
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राहुल झाबक थे उन्होंने वित्तीय योजना, बजट प्रबंधन, कर नियम और निवेश के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों ने करदाता के अधिकार और कर्तव्यों के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व को समझा।
सीए ऋषिकेश यादव चेयरमैन सिकासा रायपुर ने इस तरह के आयोजनों को वित्तीय साक्षरता तथा सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस दौरान सीए संस्कार अग्रवाल कोषाध्यक्ष आईसीएआई रायपुर ब्रांच तथा पारुल अग्रवाल सिकासा सेक्रेटरी सहित सिकासा मैनेजमेंट कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे l कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन सत्रों की अपेक्षा व्यक्त की।




