
माननीय अटल बिहारी स्मृति में
101 जन्म महोत्सव पर शत-शत नमन
प्रखर वक्ता ओजस्वी वाणी थे पत्रकार अडिग
राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य , वीर अर्जुन आदि के संपादक
देशप्रेम स्वाभिमान से ओतप्रोत इस पत्रकार का मन
भारत छोड़ो आंदोलन में भी दिया अंशदान
जनसंघ के संस्थापक एक अध्यक्षता की अपार
राजनेता थे ऐसे जिनकी वाणी का हर शब्द अनमोल
युग पुरुष, जन प्रणेता जन मन बसे कवि प्रधानमंत्री
कांग्रेस लहर में भी किया प्रधानमंत्री कार्यकाल पूर्ण
लोकसभा, राज्यसभा के भी रहे सांसद महान
स्वाभिमान व आत्मविश्वास से दिया संसद हिला
कूटनितिज्ञ, दूरदर्शी कविताएं सब बहुत प्रसिद्ध
पद्म विभूषण, सर्वक्षेष्ठ सांसद व भारत रत्न से विभूषित
उत्तराखंड के प्रणेता कहलाये, कहलाये देश के लाल
25 दिसंबर बना सुशासन दिवस सम्मान में
राष्ट्र प्रेरणा स्थल आज नाम मेरे देश के लाल
101वी जयंती पर आपको शत-शत प्रणाम
ऋतु जैन
इंदिरापुरम गाजियाबाद



