
भारत रत्न श्री अटल बिहारी।
मन की अटल खान बिहारी।
महिमा जग में जिनकी सबसे न्यारी,
करे सुमिरन देश के हर नर-नारी।
जीवटता आप में ऐसी कूट-कूट कर भरी थी,
परमाणु सम्पन्नों के आगे आत्मा नहीं डरी थी।
बिन विचलित हुए हर बाधा को पार किया,
अग्नि2-परमाणु परीक्षण स्वप्न साकार किया।
देश सुरक्षा में ऐसा साहसिक कदम बढ़ाया,
जिजीविषा के धनी ने दुनिया को चौंकाया।
स्नेह-पूंजी से देश- चमन को ऐसा सींचा,
अपने औजस्वी व्यक्तित्व के जादू से भींचा।
संसद में जब वे सम्बोधित करते थे,
बोल उनके मीठे-सच्चे-प्रिय लगते थे।
रहे पक्षधर सदा राजनीति में मर्यादा के,
सभी कायल उनकी हाजिर जवाबी के।
रहेंगे सदा लोगों के दिलों में जीवित,
थे अटल विचार देश प्रेम को समर्पित।
ऐसे थे हमारे भारत रत्न अटल बिहारी,
जिनकी है जग में महिमा सबसे न्यारी।
…..
*डाॅ. रशीद ग़ौरी, सोजत सिटी (राजस्थान)*



