यूपी
राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सीखा आंवला का मुरब्बा बनाना

नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर की गृह विज्ञान की छात्राओं ने शिक्षिका शिल्पी वर्मा के मार्गदर्शन में प्रयोगात्मक क्रिया कलाप के अंतर्गत आंवला का मुरब्बा बनाना सीखा।शिक्षिका शिल्पी वर्मा ने कहा कि कुशल गृहणी के लिए पाक कला के अलावा स्वरोजगार व्यवसायिक योजना के लिए भी तैयारी करनी चाहिए जिससे अतिरिक्त आय का साधन हो सके।सरकार की ओर से महिलाओं के लिए आजीवका समूह को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे रही हैं।प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए आंवला के मुरब्बा की तारीफ की। छात्रा सानिया,शिवांकी,तनु रानी,सिंपल,प्राची,दीपा,मधु रानी,अंजना,रितिका,आशा,रहनुमा ने प्रतिभाग किया।


