राष्ट्रीय चेतना की प्रखर कवयित्री डॉ गीता पांडेय अपराजिता को मिला अटल महामना काव्य सम्मान

काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय कवि लेखक कलाकार पत्रकार परिषद एवं सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में मालवीय सभागार वाराणसी में महामना मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती समारोह के अवसर पर एक विराट काव्य संगम एवं भव्य सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक एवं संचालक श्री इंद्रजीत तिवारी निर्भीक जी थे
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य और मुख्य नारा
मानव से मानव का हो सच्चा भाई चारा।
घर-घर में गूंँजे पावन यह संदेश हमारा।।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गीतकारा कवयित्री डॉ अणिमा श्रीवास्तवकी वाणी वंदना से हुई तत्पश्चात आगंतुक कवियों ने एवं अतिथिगण दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन कर उन्हें अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार जाने-माने साहित्यकार डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम जी ने किया। आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री के गीत एक शास्त्रीय अध्ययन डॉ कामाख्या चरण मिश्र द्वारा रचित पुस्तक का विमोचन किया गया विभिन्न प्रांतो से आए हुए कुछ रचनाकारों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
डॉ गीता पांडेय जी ने शब्द सुमन से काव्यांजलि दी- हमारे हित लिखे जो हैं अडिग विश्वास के पन्ने ।
सुवाषित कर गए हमको वही मधुमास के पन्ने।
लिखी है खून से अपने शहीदों ने इबारत जो,
बताते उसे कहानी को अमर इतिहास के पन्ने।।और उन्हें नमन किया ओज की प्रखर कवयित्री डॉ अपराजिता जी ने राष्ट्रीय धारा की कविताएंँ प्रस्तुत कर प्रस्तुत कर खूब तालियांँ बटोरी काफी संख्या में आए कवि एवं कवयत्रियों ने काव्य पाठ किया सभी कवि कवित्रियों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र से सुशोभित किया गया। इस अवसर पर डॉ राम अवतार पांडेय सुख मंगल सिंह प्रोफेसर हरी प्रसाद श्री प्रकाश कुमार श्रीवास्तव डॉ प्रमोद वाचस्पति अभिमन्यु पांडे डॉ पारसनाथ श्रीवास्तव प्रमोद श्रीवास्तव प्रतिभा श्रीवास्तव प्रतिभा मिश्रा रितु गर्ग गायत्री मिश्रा डॉ कालिंदी चेतना तिवारी सिद्धनाथ शर्मा चिंतित बनारसी डॉ उदय शंकर अखंड गहमरी डॉ ओम प्रकाश पांडे निर्भय पांडे डॉ गिरीश पांडे डॉ सुभाष चंद्र डॉक्टर राजीव गौतम सी संजय पांडे सरस बुद्धदेव तिवारी काली शंकर उपाध्याय डॉ शिव प्रकाश रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में कवि एवं कवयत्रियांँ उपस्थित थी सभी ने बहुत ही मधुर स्वरों में अपनी काव्य प्रस्तुति देकर होता तालियाँ बटोरी। डॉ राम अवतार पांडे जी ने अपना कुंडलिया संग्रह सभी सभी रचनाकारों को सप्रेम भेंट किया इस अवसर पर सर्वसम्मति से डॉ गीता पांडेय अपराजिता को अखिल भारतीय काव्य परिषद उत्तर प्रदेश महिला संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया सभी साहित्यकारों ने अपनी हार्दिक बधाइयां प्रेषित की कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक श्री इंद्रजीत तिवारी निर्भीक जी ने किया।
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि श्री गंगा सहाय पांडेय जी ने किया।




