काशी सेवा समिति द्वारा महामना मालवीय सभागार में अखिल भारतीय काव्य संगम एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय कवि लेखक कलाकार पत्रकार परिषद एवं सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में राम कटोरा स्थित मालवीय सभागार वाराणसी में भारत रत्न पं महामना मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न यशस्वी प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती समारोह के अवसर पर एक विराट काव्य संगम एवं भव्य सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक एवं संचालक श्री इंद्रजीत तिवारी निर्भीक जी थे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य और मुख्य नारा
मानव से मानव का हो सच्चा भाई चारा।
घर-घर में गूंँजे पावन यह संदेश हमारा।।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय चेतना की प्रखर कवियित्री डॉ अणिमा श्रीवास्तव की वाणी वंदना से हुई । तत्पश्चात आगंतुक कवियों ने एवं अतिथिगण दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन कर उन्हें अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम जी ने किया। आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री के गीत एक शास्त्रीय अध्ययन डॉक्टर कामाख्या चरण मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया ।विभिन्न प्रांतो से आए हुए कुछ रचनाकारों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
डॉ गीता पांडेय जी ने शब्द सुमन से काव्यांजलि दी- हमारे हित लिखे जो हैं अडिग विश्वास के पन्ने ।
सुवाषित कर गए हमको वही मधुमास के पन्ने।
लिखी है खून से अपने शहीदों ने इबारत जो,
बताते उसे कहानी को अमर इतिहास के पन्ने मे सिमट कर उन्हें नमन किया ।ओज की प्रखर कवियित्री डॉ अपराजिता जी ने राष्ट्रीय धारा की रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियांँ बटोरी काफी संख्या में आए कवि एवं कवियित्रियों ने काव्य पाठ किया। सभी कवि कवित्रियों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र से सुशोभित किया गया। इस अवसर पर डॉ राम अवतार पांडेय , प्रोफेसर हरी प्रसाद ,श्री प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद वाचस्पति, ईश्वर चन्द्र जायसवाल,डॉ पारसनाथ श्रीवास्तव ,प्रमोद श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रतिभा मिश्रा, रितु गर्ग, गायत्री मिश्रा, डॉ कालिंदी बृजेश त्रिपाठी,चेतना तिवारी ,सिद्धनाथ शर्मा ,चिंतित बनारसी, डॉ उदय शंकर, निर्भय पांडे, डॉ गिरीश पांडे ,डॉ सुभाष चंद्र, डॉक्टर राजीवगौतम ,संजय पांडे सरस, बुद्धदेव तिवारी, काली शंकर उपाध्याय, डॉ शिव प्रकाश ,रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में कवि एवं कवियित्रियांँ उपस्थित थी। सभी ने बहुत ही मधुर स्वरों में अपनी काव्य प्रस्तुति देकर खूब तालियाँ बटोरी। सम्मान समारोह के अध्यक्ष रहे डॉ राम अवतार पांडे जी ने अपनी कुण्डलिया संग्रह सभी रचनाकारों को सप्रेम भेंट किया । इस अवसर पर सर्वसम्मति से डॉ गीता पांडेय अपराजिता को अखिल भारतीय काव्य परिषद उत्तर प्रदेश महिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया सभी साहित्यकारों ने अपनी हार्दिक बधाइयां प्रेषित की ।कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजक इंद्रजीत तिवारी निर्भीक जी ने किया।
कार्यक्रम का समापन अध्यक्षीय सम्बोधन व अटल व महामना,प्रभु यीशु व तुलसी पूजन दिवस के प्रति छन्दबद्ध रचना प्रस्तुत कर किया।



