राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे, कई राज्यों के साहित्यकार

4 जनवरी को डी के रिसोर्ट में काव्य कुंभ के रूप में विशाल कवि सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी पर हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने चर्चा की। दिन रात चलने वाले विशाल काव्य कुंभ की तैयारी पर विशेष चर्चा वार्ता हुई।
सम्भल में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव को, गत वर्षों की भांँति,हिन्दू जागृति मंच इस बार भी धूमधाम से मनाने की तैयारी में है। साहित्यिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका का निर्वहन करने वाली संस्था हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था के सभी सदस्य, पूरे मन से साहित्यकारों के स्वागत एवं सम्मान हेतु तत्पर हैं। संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डी के शर्मा की स्मृति में इस वर्ष साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा क्योंकि साहित्य में उनकी विशेष रुचि थी। इसलिए डी के शर्मा की स्मृति में कवि सम्मेलन कराना एवं साहित्यकारों को सम्मानित करना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
संस्था के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस बार महोत्सव में राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड,गुजरात, आसाम आदि प्रान्तों के साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से साहित्यकार प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह को सुनियोजित तरीके से संचालित करने हेतु, 31दिसम्बर को एक बैठक बुलाई गई है जिसमें सभी सदस्यों को जिम्मेदारियाँ वितरित की जाएंगी। बैठक में अमन सिंह, मीनू रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, शुभ्रा गुप्ता, सुनीता यादव, विकास कुमार वर्मा, अमित गुप्ता, सुभाष चंद्र शर्मा, आशा गुप्ता, सुबोध कुमार गुप्ता, बबीता भारद्वाज, विनोद कुमार अग्रवाल ने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता सुभाष चंद्र मोंगिया ने की तथा संचालन अतुल कुमार शर्मा ने किया।




