हरियाणा

विश्व रिकॉर्डधारी बाल समाज सेवी डॉ. सृष्टि गुलाटी की प्रतिभा से शोभायमान हुआ कल्प प्रगीत आनंद मंच

सृष्टि जैसी नन्हीं प्रतिभाएँ समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत है - कल्पकथा परिवार

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कल्प प्रगीत आनंद मंच विश्व रिकॉर्डधारी बाल समाज सेवी ९ वर्षीय बिटिया डॉ सृष्टि गुलाटी की प्रतिभा से शोभायमान हुआ।

कल्पकथा परिवार के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में चर्चा के दौरान यह जानकार सभी गौरवान्वित हो गए कि महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित सृष्टि का नाम नौ विश्व रिकॉर्ड बुक में रिकॉर्डधारक के रूप में दर्ज है व उन्हें देश की अनेक ख्यातनाम संस्थाओं ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया हुआ है साथ ही वह रिकॉर्ड गर्ल, तिरंगा गर्ल, गुल्लक गर्ल, गुलाब गर्ल, बेबी गर्ल, के नाम से जानी जाती हैं।

डॉ श्रीमती जया शर्मा प्रियंवदा के संयोजन के कार्यक्रम में नन्ही बिटिया किंतु बहुमुखी प्रतिभा संपन्न डॉ सृष्टि गुलाटी ने अपने माता पिता और गुरुजनों को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए साझा किया कि उन्हें समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान हेतु अनेकों बार सम्मानित किया गया है।

कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने चित्रकला, नृत्यकला, बेबी ओलंपिक, गायत्री मंत्र पाठ, सूर्यनमस्कार, आदि विभिन्न कला कौशल में रुचि रखने वाली कक्षा चार की छात्रा सृष्टि को कल्प प्रणीत मान पत्रम से सम्मानित करते हुए कहा कि सृष्टि जैसी नन्हीं प्रतिभाएँ समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान के साथ स्मरण करते हुए राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गायन किया गया। तत्पश्चात सभी का आभार प्रकट करते कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!