उत्तराखंड

“संघ गंगा के तीन भागीरथ”नाटिका का मंचन 26 दिसंबर को

रुड़की। “संघ गंगा के तीन भागीरथ”नाटिका का मंचन 26 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार को संस्कार भारती महानगर रुड़की के संयोजकत्व में आयोजन।
संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर संघ गंगा के तीन भागीरथ नामक नाटक के मंचन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ के प्रारंभिक तीन पूजनीय सरसंघचालकों के राष्ट्र जीवन में योगदान पर आधारित इस नाटिका का मंचन नागपुर के केंद्रीय टोली के 30 कलाकारों द्वारा किया जाना है। यह नाटक प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक लेखक श्री संजय पेंडेसे द्वारा निर्देशित है। जिन्हें 50 से अधिक राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हैं।
संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई की अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया की रुड़की का यह परम सौभाग्य है कि ऐसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा एक भव्य दिव्य नाटक का आयोजन रुड़की में किया जा रहा है। डॉ राजकुमार उपाध्याय ने बताया की भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों पर इस नाटक के मंचन के पश्चात उत्तराखंड में केवल रुड़की में ही इस नाटक का आयोजन होना है इसलिए पूरे प्रांत से दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। बैठक में डॉक्टर अशोक शर्मा डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव श्री नरेंद्र आहूजा डॉक्टर मनीषा सिंघल श्रीमती साक्षी त्यागी श्री विनय सैनी श्रीमती साक्षी अग्रवाल श्री राकेश सखूजा श्रीमती अनुपमा गुप्ता श्रीमती नीलम माधोक उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!