
1.
तिरंगा ऊँचा सदा लहराए
देश गर्व करे
तुम्हारे लिए
2.
संविधान की अमर मर्यादा
लोकतंत्र सुरक्षित रहे
तुम्हारे लिए
3.
गणतंत्र दिवस का उत्सव
भारत खुश हो
तुम्हारे लिए
4.
वीरों का अमर बलिदान
इतिहास नमन करे
तुम्हारे लिए
5.
जन जन की शक्ति
एकता विजय पाए
तुम्हारे लिए
6.
लालकिले से गूंज उठे
स्वाधीनता स्वर बजे
तुम्हारे लिए
7.
भारत मां की शान
तिरंगा सजे आज
तुम्हारे लिए
8.
अधिकारों की मजबूत नींव
संविधान बोले सदा
तुम्हारे लिए
9.
लोकतंत्र की पावन धारा
निरंतर बहती रहे
तुम्हारे लिए
10.
स्वतंत्रता का अमृत पर्व
गणतंत्र महकाए देश
तुम्हारे लिए
11.
एक राष्ट्र एक भावना
भारत आगे बढ़े
तुम्हारे लिए
12.
शहीदों के पावन सपने
साकार आज हों
तुम्हारे लिए
13.
तिरंगे के तीन रंग
एकता संदेश दें
तुम्हारे लिए
14.
भारत का उज्ज्वल भविष्य
जनता खुद गढ़े
तुम्हारे लिए
15.
न्याय समता स्वतंत्रता
संविधान सिखाए हमें
तुम्हारे लिए
16.
देशभक्ति का पावन स्वर
हृदय गूंजे सदा
तुम्हारे लिए
17.
जनतंत्र की सशक्त आवाज
भारत खुलकर बोले
तुम्हारे लिए
18.
गणतंत्र से शक्ति मिले
आगे बढ़ें सब
तुम्हारे लिए
19.
राष्ट्रीय पर्व की गरिमा
मन भर जाए
तुम्हारे लिए
20.
भारत मां मुसकाए आज
गणतंत्र पर्व मने
तुम्हारे लिए
डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय


