अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच के तत्वावधान में तिरंगा ए वतन का कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली में । अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगा ए वतन का कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन और एक सुन्दर,सफल और भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ ।इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक कवि, कवियत्री,लेखक ,गायक और रचनाकार शामिल हुए। जिन्होंने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच के तिरंगा ए वतन कार्यक्रम के आयोजक श्री रंजन शर्मा (पक्का बिहारी), और मंच संचालक श्री संजय शर्मा रूद्र (ओज) बाराबंकी से के संरक्षण में ये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
श्री रंजन शर्मा ने मातृभूमि और देश को समर्पित अपनी रचना में कहा
होली के रंग बिरंगे में रंग जाऊं,
इंद्रधनुष सा सतरंगे में रंग जाऊं।
मैं भी चाहता हूं देश सेवा करना ,
मगर किस्मत कहां के तिरंगे में लिपट जाऊं।
विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों में शामिल रहे , विरेन्द्र कौशिक (अलीगढ़), जयवीर चंद्रवंशी (बदायूं) परम परवाना (इटा, उत्तर प्रदेश) सुधा सिंह जी (खुर्जा)
स्वाती गोयल (गाजियाबाद) अधविका धानी (भोपाल)
खुशबू श्रीवास(छत्तीसगढ़) सिम्पल भावना (साहिबाबाद)
प्रिया काम्बोज प्रिया (सहारनपुर,उत्तर प्रदेश) सुबोध कुमार दासमधुपति (बिहार) माया राठौर,राधा भंडारी ( भोपाल ) डा. चैतन्य,( बदायूं) जितेंद्र चोइथानी, हेमंत गौड (मथुरा) नेताजी सुभाष (बाराबंकी) शुभम् तिवारी (बहादुरगढ़) रितु गोयल ( दिल्ली) अखिलेश कुमार (बदायूं) सिंगर रिद्धि सिद्धि ( दिल्ली) रोमिल ( दिल्ली) ऊषा शर्मा (दिल्ली) इजीं. एन. सी . खंडेलवाल (फरीदाबाद, हरियाणा) संजय शेखर, जितेन्द्र सिंह,( बिहार) धर्मेन्द्र सिंह त्यागी (पटना बिहार)
मयंक आर्यन,विमल कुमार,हेतराम सिद्दीकी (दिल्ली) मिनाक्षी सिंह, समंदर सिंह धाकड़, परमवीर,( एटा ) अदि्का धनी,(भोपाल) नलिनी राज “मौसम”, कुमारी शिल्पा (दिल्ली) राहुल कुमार सहित अनेक रचनाकारों ने तिरंगा ए वतन में सहभागिता दी ।सभी ने” तिरंगा ए वतन”के इस आयोजन और आयोजक महोदय श्री रंजन शर्मा की खूब प्रशंसा की ।




