साहित्य समाचार

अमिता गुप्ता ‘नव्या’ के जन्मोत्सव पर नवोदय साझा संकलन भाग- 23 का विमोचन सम्पन्न

नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान द्वारा द्वारा युवा शिक्षिका/कवयित्री अमिता गुप्ता ‘नव्या’ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें नवोदय साझा संकलन भाग-23 (काव्य विविधा संग्रह) ई पुस्तक उपहार स्वरूप प्रदान की गयी।

इस पुस्तक में काव्य विविधा संग्रह को संकलित किया गया है। जिसमें मंच के तमाम साहित्यकारो ने विभिन्न विषयों पर अपनी लेखनी चलाकर इस पत्रिका में अपने मनोभाव को काव्य के विविध विधाओं में संकलित करने में अपना सहयोग प्रदान किया है। इस पुस्तक का संपादन एकता गुप्ता और अलंकरण नवोदय छात्र आर्यन वर्मा ने किया। जिनकी मेहनत पत्रिका में साफ दिख रही है। प्रस्तुत संग्रह पत्रिका का विमोचन संस्थान के संस्थापक-अध्यक्ष /वरिष्ठ कवि/शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’ ने मंच पर आभासी माध्यम से करते हुए ‘नव्या’ को संस्थान की ओर से शुभकामनाएंओं के साथ अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में विमोचन के इस शुभ अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कान्त मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’, मीडिया अधीक्षक डॉ सुधीर श्रीवास्तव, वरिष्ठ परामर्शदाता व छन्दाचार्य लवकुश तिवारी, सह अध्यक्ष एडवोकेट डॉ राजीव रंजन मिश्र, रूपा माला, एकता गुप्ता, शशिकला नायक, सुनील कुमार, स्वर्ण लता सोन, डॉ छगन लाल गर्ग, डा. विजय प्रताप शाही, के एल. महोबिया, रंजना बिनानी, गौतम सिंह, अंजू श्रीवास्तव, जे एन बैरागी, अशोक दोशी, डॉ जय प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्र मुखर , सुनील कुमार , रंजना बिनानी, बीरेन्द्र डोबरियाल,सहित संस्थान से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक साहित्यिक मनीषियों ने नव्या के स्वस्थ सानंद दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपनी-अपनी शुभकामनाएं देते हुए विमोचन को भव्य बनाया। विमोचन करते हुए संस्थापक डॉ. मधुब्रत ने बताया कि यह ई पुस्तक का तेईसवां अंक है। और ऐसी ही तमाम ई पुस्तक संग्रह संस्थान के पदाधिकारियों के जन्मदिवस के शुभअवसर पर बनाई जाएंगी । जिनमें कभी कहानी संग्रह, निबंध संग्रह, शोध पत्र ऐसी कई विधाओं को शामिल किया जाएगा।
विमोचनोपरांत नव्या ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!