डॉ.शिवेश्वरदत्त पाण्डेय के जन्मदिन पर प्रकाशित दि ग्राम टुडे ई पत्रिका का आनलाइन विमोचन

देहरादून। दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के संस्थापक, समूह संपादक डॉ.शिवेश्वरदत्त पाण्डेय के जन्मदिन पर प्रकाशित दि ग्राम टुडे ई पत्रिका का आनलाइन विमोचन लोकार्पण में देश के अनेक साहित्यकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेशचन्द्र द्विवेदी हल्द्वानी ने की। जबकि मुख्य अतिथि रहे सुधीर श्रीवास्तव गोण्डा
और गोवर्धनसिंह फ़ौदार ‘सच्चिदानन्द ‘ मारीशस। मुख्य वक्ता शोधादर्श पत्रिका के प्रधान संपादक अमन कुमार त्यागी, विशिष्ट अतिथि डॉ.भगवान प्रसाद उपाध्याय और सतेन्द्र शर्मा तरंग रहे।
कार्यक्रम का संचालन जन्मदिवस अंक के संपादक डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ने किया।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ.शिवेश्वरदत्त पांडेय ने कहा कि आज का दिन जीवन का महत्त्वपूर्ण पड़ाव है जिस पर पहुंचते हुए नवीन जिम्मेदारी का अहसास होना स्वाभाविक है।इस वर्ष फायकू विधा के विकास हेतु विभिन्न कार्य करते हुए स्वयं भी फायकू सृजन करना मेरे साहित्यिक जीवन की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि रही।इस यात्रा में मुझे मित्र डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ का सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है।
मुख्य वक्ता अमन कुमार त्यागी ने कहा कि पाण्डेय जी ने एक सशक्त फायकूकार के रूप में उसी तरह अपनी विशिष्ट पहचान बनाई, जैसी पत्रकारिता में बना रखी है।
गोवर्धन सिंह फौजदार सच्चिदानन्द ने कहा कि पाण्डेय जी ने दि ग्राम टुडे के माध्यम से अनेक साहित्यकारों को मंच उपलब्ध कराया है। आपने देश ही नहीं विदेशों में भी फायकू सृजन की प्रेरणा दी है।
सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि दि ग्राम टुडे के सभी आयोजनों में जुड़े रहकर मैंने पाण्डेय जी की समर्पण भावना को देखा है,आपकी यह भावना सबको साथ लेकर चलती है।
डॉ.भगवान प्रसाद उपाध्याय ने पाण्डेय जी के सामाजिक सरोकारों और दिव्य गंगा
सेवा मिशन के प्रकल्प की चर्चा करते हुए उन्हें कबीर की संज्ञा दी।
सतेन्द्र शर्मा तरंग ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर हम सब आपके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए आपके कार्यों से प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।
अंत में डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने इस अंक में शामिल सभी रचनाकारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सक्रिय सहयोग करते रहने के लिए कहा।
इस अवसर पर ई पत्रिका में रचना भेजने वाले साहित्य मनीषियों डॉ गीता पांडे अपराजिता, राम शंकर सिंह, सीमा शर्मा ‘मंजरी’, प्रदीप मिश्र ‘अजनबी’ संजय पाण्डेय ‘सरल’, मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’, डॉ अमित कुमार बिजनौरी’, डॉ रचना कुंदनानी, ऋतु जैन, महेजबिन मेहमूद राजानी, पूनम त्रिपाठी नीलम अग्रवाल रत्न, मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री’, सुमन बिष्ट डॉ राजीव रंजन मिश्र, विद्या वाचस्पति डॉ कर्नल आदित्यशंकर मिश्र ‘आदित्य’, नीतू रवी गर्ग ‘कमलिनी’, कुलदीप रुहेला, शशिकांत श्रीवास्तव, कुमार संदीप, सुषमा दिक्षित शुक्ला, ललित कुमार सक्सैना, नंदलाल मणि त्रिपाठी पीतांबर, ज्ञानविभूषण डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, डॉ रामशंकर चंचल, डॉ अनीता शाही सिंह, सीता सर्वेश त्रिवेदी, मधु माहेश्वरी, अंजलि गोयल ‘अंजू’, गोवर्धनसिंह फौदार ‘सच्चिदानन्द’, दुर्गेश मोहन, डॉ उदयराज मिश्र, मीना जैन, डॉ सुमन मेहरोत्रा, धीरज कुमार शुक्ला, निवेदिता सिन्हा, उषा अग्रवाल जलकिरण,अमन कुमार त्यागी आदि को आनलाइन सम्मान पत्र प्रदान किया गया।




