मध्य प्रदेश

फेडरेशन ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया

इंदौर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंदौर द्वारा 26 जनवरी को 77 वें गणतंत्र दिवस पर प्रातः साढ़े नौ बजे इंदौर फेडरेशन कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंदौर के सभी पदाधिकारी-सदस्यों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं संविधान की गरिमा, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी पदाधिकारी-सदस्यों में झोनल सेक्रेट्री एन के यादव, प्रदेश प्रवक्ता मदन वर्मा, उम्मेदसिंह राजपूत, जेएल जोशी, प्रेमचंद गुप्ता, जीएल मेनारिया, रामनारायण यादव, सतीश पुंडलिक, राजू काले, मदनलाल बौरासी, किशोर सोनी, निलेश तेंगुरिया, अन्य साथियों में नवल सिंह राजपूत, रामकृष्ण नगपुरे, प्रदीप द्विवेदी, राजेन्द्र मधुराज, युनूस खान सहित अनेक गणमान्य शामिल हुए।

मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन
इंदौर : मध्यप्रदेश
मो. 6264366070
दिनांक 26.01.2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!