
राष्ट्रीय मतदाता दिवस,25 जनवरी पुनः आया है।
आएँ हम सब ये शपथ लें,वोट देंगे मन भाया है।।
लोकतंत्र का महापर्व है,देखें पुनश्च चुनाव आया।
कुछ राज्यों की एसेम्बली,का यह चुनाव आया।।
प्रथम चरण में होगा ये,उत्तराखंड गोआ पंजाब।
2 चरणों में मणिपुर,सात चरणों में उप्र जनाब।।
विधानसभा चुनाव आया,वोट अब देने जाना है।
5वर्ष बाद फिर 7चरणों में,ये वोट देने जाना है।।
भारत देश के हरेक,नागरिक सब जागरूक बनें।
18 वर्ष उम्र पूर्ण करे,सभी वोटर जागरूक बनें।।
अपने मताधिकार वास्ते,हमें तो रहना है सतर्क।
वोट नहीं बेकार जाए,डालो वोट तो पड़े फर्क।।
लोकतंत्र में हरेक नागरिक,का है यह अधिकार।
करना हमको उपयोग,अपने निज मताधिकार।।
वोट देना है हमको,ये हमारे हाथों में है सुरक्षित।
इसपे कोई डाका न डाले,रखना पूर्ण सुरक्षित।।
ग्राम सभा टाउन एरिया,या कोई नगर पालिका।
विधानसभा लोकसभा,या नगर महापालिका।।
अपने क्षेत्र में पड़ने वाले,हर चुनाव में वोट करें।
अपना ये वोट देकर,लोकतंत्र को मजबूत करें।।
जब तक हम सब वोटर,होंगें नहीं स्वयं सशक्त।
तबतक देश भला कैसे?,हो सकता है सशक्त।।
सतर्क रहें,सशक्त रहें,जागरूक रहें,सुरक्षित रहें।
सब लोग मतदान करें,वोटिंगबूथ सुरक्षित रखें।।
सब से पहले हम अपने,बूथ पर मतदान करें गें।
तत्पश्चात लौट कर हम,अपना जलपान करेंगें।।
कोविड प्रोटोकाल का,हम सब करें पूरा पालन।
मास्क लगायें व 2गज दूरी,का भी करें पालन।।
जब जिस क्षेत्र में वोटिंग है,जाएँ निज वोट करें।
प्रथम-अंतिम चरण मध्य,जब वोट देना है करें।।
शपथ लें हम अपना वोट देंगे,वोट देंगे,वोट देंगे।
लोकतंत्र का महापर्व ये,हर चुनाव में वोट देंगे।।
ज्ञान विभूषण डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता-पी.बी. कालेज,प्रतापगढ़,उ.प्र.
इंटरनेशनल चीफ एग्जीक्यूटिव कोऑर्डिनेटर 2021-22
एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल-हेड क्वार्टर,कोलकाता,इंडिया
(शिक्षक,कवि,लेखक,समीक्षक,लघुकथाकार एवं समाजसेवी)
समाजसेवी-प्रांतीय,राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय,एशिया सेवा संगठन


