ओ!मां शारदे जगत जननी माँ,
अब मेरा कल्यान कर दे ।
हम तो हैं इक शिशु तुम्हारे ,
माँ हृदय में ज्ञान भर दे ।
हे! सरस्वती माँ ! दया मयि ,
अब मेरा उद्धार कर ।
दिल मे हो तेरा बसेरा ,
माँ तु मुझसे प्यार कर ।
दुःख के बादल छाँट दे माँ ,
प्रेम से संसार भर दे ।
ओ माँ सरस्वती वीणा वादिनी
हम तो हैं इक़ मुझमे प्रकाश भर दे।
माँ सरस्वती दयामयी मुझे
तू ही उबारे,
हम तो हैं तेरे सहारे ।
कब से हैं तुमको पुकारे ,
आ मेरा जीवन सँवारे ।
यश और ज्ञान की सामाज्ञानी
ओ माँ सरस्वती मेरे जीवन के
अंधकार को दूर कर दे
अपने ज्ञान के दीपक से
हम सब बालक के ह्रदय
मे प्रकाश भर दे ..!!
संगीता वर्मा
कानपुर उत्तर प्रदेश




