साहित्य

हिंदी दिवस कुछ फायकू

महेजबीन मेहमूद राजानी

 

1
हिंदी से मेरी पहचान
भारत की शान
तुम्हारे लिए.
2
हिंदी मेरी अभिव्यक्ति
जन की शक्ति
तुम्हारे लिए.
3
हिंदी से है नाता
दिल का पता
तुम्हारे लिए
4
हिंदी की मधुर धारा
मन को सहारा
तुम्हारे लिए.
5
हिंदी है मेरी मातृभाषा
सबकी है आशा
तुम्हारे लिए.
6
हिंदी में है संस्कार
जीवन का आधार
तुम्हारे लिए.
7
हिंदी से जुड़ी माटी
अपनी सी बाती
तुम्हारे लिए.
8
हिंदी का उजला स्वर
शब्दो का ज्वर
तुम्हारे लिए.
9
हिंदी से है सम्मान
देश की शान
तुम्हारे लिए
10
हिंदी में है अपनापन
दिल का दर्पण.
तुम्हारे लिए
11
हिंदी देश की आवाज़
सीधी और साज
तुम्हारे लिए.
12
हिंदी का मीठा बोल
जीवन का मोल
तुम्हारे लिए
13
हिंदी की लेखनी शान
शब्दों की पहचान
तुम्हारे लिए
14
हिंदी से सजी थाली
स्वाद संस्कृति वाली
तुम्हारे लिए
15
हिंदी की सरल वाणी
दिल की कहानी.
तुम्हारे लिए
16
हिंदी का है स्वाभिमान
देश की जान
तुम्हारे लिए.
17
हिंदी में है उजास
हर दिन खास
तुम्हारे लिए.
18
हिंदी की मधुर तान
दिल की मुस्कान
तुम्हारे लिए.
19
हिंदी का हर शब्द
अनमोल है गर्भ
तुम्हारे लिए.
20
हिंदी से ही पहचान
देश की शान
तुम्हारे लिए.

महेजबीन मेहमूद राजानी
सड़क अर्जुनी/महाराष्ट्र
9423415191

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!