महाराष्ट्र

होली होराइजन स्कूल में दादा- दादी,नाना – नानी सम्मान समारोह संपन्न

विनोद सीताराम दुबे

कल्याण. कल्याण पूर्व स्थित होली होराइजन स्कूल में दादा – दादी, नाना – नानी सम्मान समारोह संपन्न. सम्मान समारोह में दादा-दादी, नाना नानी के लिए कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए. जिसमें दादा-दादी, नाना – नानी ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया व कईयों ने मेडल भी जीते.

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत क्षितिज ने बताया कि इस तरह के सम्मान समारोह का आयोजन स्कूल में पिछले 21 वर्षो से प्रतिवर्ष हो रहा है. जिसमें सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ नागरिक भाग लेते हैं. इस बार दादा- दादी, नाना – नानी के लिए कई मनोरंजक खेल के साथ-साथ ‘ सामूहिक यज्ञ ‘ का भी आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ दादा-दादी, नाना- नानी और शिक्षकों ने स्वयं के लिए व देश में सुख – शांति समृद्धि हो, इस भाव से यज्ञ में आहुति दी.

पूरा स्कूल परिसर यज्ञ की ज्योति से प्रकाशित हो गया व हवन सामग्री से महक उठा. इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. क्षितिज ने कहा कि आज देश में बहुत से बुजुर्गों की हालत, परिवारों में ठीक नहीं रहती. इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. बुजुर्ग हमारे देश की, परिवार की ‘ पूंजी ‘ हैं. वरिष्ठ नागरिक देश की जीडीपी के समान है. इनका रख रखाव उचित तरीके से किया जाना चाहिए.

किसी भी सभ्य समाज की स्थिति को, किसी भी परिवार की स्थिति को, उस समाज की, उस परिवार की, बुजुर्गो की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है. बुजुर्गों का घर परिवार में सम्मान हो इसलिए स्कूल में सम्मान करके, बच्चों को और उनके माता-पिता को, प्रेरित करने का प्रयास प्रतिवर्ष स्कूल में किया जाता है. इस सम्मान समारोह में जहां दादा-दादी, नाना- नानी के ऊपर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया व उनकी आरती उतारी गई, वहीं उनके स्वास्थ्य को लेकर, पारिवारिक कलह को लेकर, उनके आने वाले भविष्य को लेकर, गंभीरता से चर्चा की गई. इस सम्मान समारोह में सैकड़ो की संख्या में दादा-दादी, नाना नानी ने भाग लिया उन सबके प्रति व विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों के प्रति विद्यालय के प्राचार्य डॉ रमाकांत क्षितिज ने आभार व्यक्त किया एवं सरस्वती पूजा वसंत के लिए शुभकामनाएं दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!