साहित्य

मकर संक्रांति पर जयचन्द प्रजापति ‘जय’ को मिला सम्मान पत्र

प्रयागराज 18 जनवरी 2026 (दि ग्राम टूडे)

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री राम साहित्य सेवा संस्थान अयोध्या ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रयागराज के चर्चित साहित्यकार जयचन्द प्रजापति ‘जय को सम्मान पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखन के लिये दिया गया।

हिंदी साहित्य के समकालीन व्यंग्यकार, कवि और कहानीकार प्रजापति का हास्य-व्यंग्य, सामाजिक सरोकारों तथा लोक अनुभवों के चित्रण में योगदान उल्लेखनीय है। प्रयागराज के मूल निवासी प्रजापति का लेखन क्षेत्रीय यथार्थ और सामाजिक विद्रूपताओं को प्रभावी ढंग से उजागर करता है। जुलाई 1984 में प्रयागराज जिले के हंडिया तहसील के जैतापुर गाँव जन्मे प्रजापति ने स्नातक तथा पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा हासिल किया है।

उनकी कविताएँ, लघुकथाएँ, हास्य-व्यंग्य और लेख स्थानीय कथा-माध्यम व प्रयागराज की साहित्यिक विरासत को समाहित करते हुए वंचित वर्गों की वेदना व्यक्त करते हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होने वाला उनका साहित्य मानवीय मूल्यों को मजबूत कर सामाजिक बदलाव, शोषण-विरोधी चेतना तथा हास्यपूर्ण मानसिकता परिवर्तन पर बल देता है। संस्था ने कहा कि यह सम्मान प्रजापति के हिंदी साहित्य समृद्धि के अवदान को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करता है, जो हिंदी को सरलता व करुणा से राष्ट्रभाषा के रूप में जोड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!