
उल्लास का पर्व संक्रांति
बढ़ी हृदय में और भक्ति
गंगा स्नान एवं होगा दान
संग बड़ों को देकर सम्मान
आयी संक्रांति लेकर उमंग
उड़ेगी पतंग पवन के संग
भरेगा गगन दिखेंगी पतंग
मनमोहक होंगे उनके रंग
तिल लड्डू मूंगफली दाने
आयेंगे सब खिचड़ी खाने
पूजन में हो जाओ व्यस्त
खेलों खाओ होकर मस्त
मनाये संक्रांति का त्यौहार
बाँटकर सबके संग मनुहार
दीजिए खूब शुभकामनाएं
सब हर्षोउल्लसित हो जाये
मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री’
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)




