
आया मुस्कुराता नव वर्ष
लेकर ढेरों आशीष सहर्ष
वेदना मिटाये संवेदना संग
लेकर आये इन्द्रधनुषी रंग
कुहासा और शीत लहर में
हर्ष पूरित रहें तीनों पहर में
बहारो से भर जाये जीवन
प्रफुल्लन में मस्त झूमे मन
सुखद रहे हर पल हर क्षण
हो सूर्य किरण या हिम कण
बगिया मे बिखरते जैसे चंपा
ईश्वर की रहे ऐसे अनुकंपा
रंग बिरंगे सर्द मौसम के बीच
दूर दूर से लाए खुशियाँ खींच
पूर्ण हो जाय सब मनोकामना
सभी के लिए है ये शुभकामना
मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री’
गाजियाबाद (उ प्र)




