छत्तीसगढ़
संकुल स्तरीय विभिन्न क्षेत्रिय खेलों का आयोजन

लोरमी। स्व.श्री डाॅ. प्रभुदत्त खेड़ा प्रोफेसर शिक्षाविद की स्मृति में अभ्यारण्य शिक्षण समिति उच्च. मा. विद्यालय की ओर से आयोजित छपरवा में संकुल स्तरीय मिडिल स्कूल (कबड्डी, खो- खो) खेल में बालक-बालिका दोनों वर्ग में आज निवासखार के बच्चें बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुँच गए हैं, जिसका फाइनल 23 जनवरी 2026 को खेला गया; जिसमें मिडिल स्कूल निवासखार के बच्चों में उत्साह जमकर रहा। विभिन्न खेलों में खिताब अपना नाम किये, जिसमें खो-खो बालक वर्ग में प्रथम स्थान, खो-खो बालिका वर्ग में द्वितीय, कबड्डी बालक वर्ग में द्वितीय, कबड्डी बालिका वर्ग में द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किये। सफल संचालन के लिए आयोजक मंडल को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




