अनिता मंदिलवार “सपना” ” पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 से सम्मानित
शान्ती फाउंडेशन गोण्डा, मिशन शक्ति, नीति आयोग, विकसित भारत वोल्ड विजन के द्वारा पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अनिता मंदिलवार समाजसेवा, साहित्य, शिक्षा के साथ साथ अन्य जागरुकता कार्यक्रम में हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाती रहती है । अनिता मंदिलवार ‘सपना’ की इसके पहले लगभग नौ सौ साझा संग्रह और ग्यारह एकल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं । साहित्यिक योगदान के लिए इन्हें पहले भी बहुत बार सम्मानित किया गया है । इसके पहले लगभग नौ सौ से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं । वर्तमान में वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोला अंबिकापुर सरगुजा छतीसगढ़ में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। आकाशवाणी अंबिकापुर में विगत तेईस वर्षों से महिलाओं के कार्यक्रम घर आँगन कार्यक्रम में कम्पीयरिंग कर रही हैं साथ ही लगभग तीस रेडियो नाटक, बीस रेडियो रूपक लिखे हैं और कहानियों, कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन से भी हुआ है । उनकी रचनाएँ गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स, इंडिया बुक आँफ रिकार्डस, आँफिशियल वर्ल्ड रिकार्ड्स, लंदन वर्ल्ड रिकार्ड्स, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड्स में शामिल हुई हैङ । इनकी उपलब्धियाँ हैं -राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर काव्य पाठ और सम्मानित । Secrt, समग्र शिक्षा और रूम टू रीड द्वारा जनवरी 2022 में कक्षा 5 से 8 एवं 9 से 12 के लिए दो कहानियों की पुस्तक का स्थानीय भाषा में अनुवाद । Secrt, समग्र शिक्षा और रूम टू रीड द्वारा सितंबर 2022 में राज्य स्तरीय बाल साहित्य लेखन कार्यशाला तीन दिवसीय में सक्रिय सहभागिता । समग्र शिक्षा, रूम टू रीड, USAID के सौजन्य से स्टोरी कार्ड का *दीदी का पिटारा* का निर्माण । पुरातात्विक एवं संस्कृति विभाग से शोध वाचन के लिए पुरस्कृत । युवा महोत्सव 2021 में संभाग स्तर पर नाटक प्रायश्चित द्वितीय स्थान पर, जिला स्तर पर प्रथम (आलेख,अभिनय ) । 49वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी 2022-23 में मेरे मार्गदर्शन में जोन लेवल पर प्रदर्शनी और सेमिनार में छात्र चयनित एवं एनसीईआरटी द्वारा आयोजित फोक डांस में द्वितीय पुरस्कार , एनसीईआरटी द्वारा आयोजित रोल प्ले में प्रथम पुरस्कार । विभिन्न शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक बेबिनारों में प्रतिभागिता । जनपरिषद भोपाल द्वारा प़काशित ग़न्थ ‘लीडिंग लेडीज ऑफ मध्यप़देश एण्ड छत्तीसगढ़ वाल्यूम वन और टू एवं हू ‘ज’ हू मे जीवन परिचय का प़काशन हुआ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर काव्य पाठ और सम्मानित ।नवाचार के लिए टीचर एनोवेशन अवार्ड अवार्ड । सटोरीवेवर पर कक्षा 1 से 5 तक के लिए कहानियों का अनुवाद एवं बच्चों की स्वरचित कहानियों का प्रकाशन ।राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वावधान में होने वाले प्रायोजना प्रदर्शन में मार्गदर्शन शिक्षिका के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र । युवा महोत्सव 2024 25 में निर्णायक की भूभिका निभाई। उपन्यास, आलेख और कविता की 11 एकल संकलन प्रकाशित । अनिता मंदिलवार समाजसेवा, साहित्य, शिक्षा के साथ साथ अन्य जागरुकता कार्यक्रम में हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाती रहती है । अभी बाल साहित्य पर कार्य चल रहा है । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग दवारा सम्मानित।




