साहित्य समाचार

श्री देव दीप साहित्य संगम गोरखपुर एवं श्री दीप साहित्यिक सेवा संस्थान की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित

गोरखपुर। श्री देव दीप साहित्य संगम गोरखपुर एवं श्री दीप साहित्यिक सेवा संस्थान गोरखपुर द्वारा संचालित नियमित मासिक काव्य गोष्ठी दिनांक 25 जनवरी दिन रविवार क़ो श्री विश्वकर्मा मंदिर मानसरोवर गोरखनाथ गोरखपुर मे चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा अकिंचन जी कि अध्यक्षता एवं अरविन्द शर्मा जी बहार गोरखपुरी जी नन्दलाल मणि त्रिपाठी पितांबर कि अति विशिष्ट आतिथ्व शैलेन्द्र असीम जी एवं कृष्णा श्रीवास्तव जी के विशिष्ट आतिथित्व मे आयोजित किया गया गोष्ठी का शुभारम्भ अध्यक्ष एवं अति विशिष्ट, विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं अध्यक्ष जी द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ ।
काव्य संगोष्ठी मे इंजीनियर दानिका प्रसाद जी, डॉ एस के विश्वकर्मा जी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव जी, दीपक सैनी जी, डॉ भारतेन्दु सिंह जी, निर्मल कुमार जी, रामनारायन गिरी जी,दिनेश गोरखपुरी जी, राघवेंद्र मिश्र जी, असीम शैलेन्द्र असिम जी, प्रेम चंद्र गुप्त जी, राजकुमार सिंह जी, प्रेम चंद्र निगम जी, राजेंद्र बहादुर सिंह हंस जी राजेश मृदुल सभी विद्वत कवियों द्वारा अपनी अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं क़ो भाव विभोर करते हुए करतल ध्वनि से बर बस वाह वाह क़्या बात के साथ कि अभिव्यक्ति के लिए उत्साहित एवं प्रेरित किया ।
सभी रचनाकरो क़ो दीप प्रकाशन गोरखपुर द्वारा प्रकाशित साझा संकलन पुस्तक दीप साझा काव्य किरण अध्यक्ष द्वारा भेट स्वरूप दिया गया ।
अध्यक्ष अकिंचन जी द्वारा कवि एवं कवि कि बहुत प्रासंगिक, प्रेरक व्यपाक दृष्टि दृष्टिकोण के साथ व्यख्या नवअंकुर रचनकारों के पथ प्रदर्शक के रूप मे रचनात्मकता एवं प्रस्तुति करण के सन्दर्भ मे दिया गया!
नन्द कुमार त्रिपाठी जी द्वारा प्रभावी, आकर्षक, सारगर्भित, गरिमा महिमा युक्त उत्कृष्ट संचालन से मंच क़ो गौरवान्वित किया गया ।

कार्यक्रम के अंत मे अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी मंच के अध्यक्ष सुधाकर तिवारी जी कि माँ कि दिनांक 11 जनवरी -2025 क़ो 102 वर्ष कि आयु मे स्वर्गरोहण एवं गोरखपुर एवं पूर्वांचल के मशहूर कवि के छोटे भाई का देहावसान अचानक दिनांक 20 जनवरी -2026 को हुआ दिवंगत आत्माओ कि शांति के लिए प्रार्थना एवं दो मिनट का मौन के साथ किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!