साहित्य

वंदना माँ वीणावादिनी

डाॅ सुमन मेहरोत्रा

श्वेत कमल पर विराजित माँ,
हंस संग करतीं पथ-प्रदर्शन।
शुभ्र वसन में ज्योति स्वरूपा,
ज्ञान-सुधा का करतीं सिंचन।

वीणा की मधुर तान से,
निश्छल मन में दीप जगाएँ।
अज्ञान-तम का नाश करें माँ,
बुद्धि-विवेक का बीज उगाएँ।

मस्तक पर चंद्र-सी शीतलता,
नेत्रों में करुणा अपार।
वाणी में बहती सरिता-सी,
सत्य-सौंदर्य का मधुर सार।

हस्तों में ग्रंथ, वीणा, माला,
कला-साधना का शुभ संकेत।
शब्द-सुर-लय का संगम बनकर,
जीवन को देतीं नव-प्रेरित।

हे माँ वीणावादिनी,
हम पर कृपा दृष्टि बरसाना।
कलम, कंठ और कर्म हमारे,
तेरे चरणों में अर्पित करना।

जय सरस्वती माता।

डाॅ सुमन मेहरोत्रा
मुजफ्फरपुर, बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!