
देख के बॉलिवुड की फिल्में,
आज यार सब हिल जायेंगे।
कपड़ो में से जिस्म झाँकता,
किसिंग सीन भी मिल जायेंगे।।
एक एक कर कपड़े सारे,हिरोइन के दूर हो रहे।
भद्दे और अश्लील सीन,अब फ़िल्मों में मशहूर हो रहे।।
देख हाशमी जी के चुम्बबन-होंठ आपके सिल जायेंगे।
कपड़ो में से जिस्म झाँकता, किसिंग सीन भी मिल जायेंगे।।
बात करें हीरोइन की,हर एक अदा उसकी न्यारी।अभिनय से क्या लेना देना,हुस्न की बस मारा मारी।।
देखे आइटम सांग जो इनके,पत्थर दिल भी हिल जायेंगे।
कपड़ो में से जिस्म झाँकता,किसिंग सीन भी मिल जायेंगे।।
बात आ गयी हीरो की, कुछ नया नहीं सिखलाते वो।
जहाँ भी मिलता है मौका,बॉडी अपनी दिखलाते वो।।
विग्यापन की खातिर यारो,सरे बाजार ये बिक जायेंगे।
कपड़ो में से जिस्म झाँकता,किसिंग सीन भी मिल जायेंगे।।
छा गई लियोनी पर्दे पे अब,कोई क्या रह पाएगी।
नुमाईश जो देखी जिस्म की ,शर्मो-हया बह जाएगी।।
लगी है रौनक आने फिजाँ में,बेशर्मी गुल खिल जाएँगे।
कपड़ो में से जिस्म झाँकता,किसिंग सीन भी मिल जायेंगे।।
देख के बॉलिवुड की फिल्में,
आज यार सब हिल जायेंगे।
कपड़ो में से जिस्म झाँकता,
किसिंग सीन भी मिल जायेंगे।।
✍शायर देव मेहरानियाँ _राजस्थानी




