आईसीएआई रायपुर की सिकासा इकाई को देश में ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ का राष्ट्रीय सम्मान नोएडा में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय विधि मंत्री के हाथों मिला “बेस्ट सिकासा ब्रांच अवार्ड”

रायपुर:
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( आईसीएआई ) की रायपुर शाखा की सिकासा इकाई ( कमेटी फॉर आईसीएआई स्टूडेंट्स एक्टिविटीज) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। नोएडा में आयोजित आईसीएआई के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में रायपुर सिकासा शाखा को पूरे देश में “सर्वश्रेष्ठ शाखा” ( बेस्ट ब्रांच अवार्ड ) के सम्मान से नवाजा गया।
यह गौरवपूर्ण सम्मान मुख्य अतिथि माननीय अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (भारत सरकार), आईसीएआई अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा एवं उपाध्यक्ष सीए प्रसन्ना डी. सर के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आईसीएआई रायपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा एवं सिकासा रायपुर के चेयरमैन सीए ऋषिकेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि यह पुरस्कार शाखा एवं सिकासा प्रबंधन समिति द्वारा सीए विद्यार्थियों के हित, उनके शैक्षणिक विकास, कौशल उन्नयन और व्यक्तित्व निर्माण हेतु वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट एवं सतत प्रयासों का परिणाम है।
रायपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान रायपुर शाखा की सामूहिक शक्ति और उत्कृष्टता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है l यह पुरस्कार हमें भविष्य में और भी ऊंचे मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।
सिकासा रायपुर के चेयरमैन सीए ऋषिकेश यादव ने कहा कि सिकासा रायपुर की इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय हमारे ऊर्जावान विद्यार्थियों को जाता है। उन्होंने बताया कि रायपुर शाखा द्वारा विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से उच्च स्तरीय सेमिनार, कार्यशालाएँ, करियर गाइडेंस प्रोग्राम, टेक्निकल सेशन, मोटिवेशनल इवेंट्स एवं विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यही सतत गुणवत्ता और सक्रियता इस राष्ट्रीय सम्मान का आधार बनी।
पुरस्कार समारोह में आईसीएआई रायपुर शाखा प्रबंधन समिति से उपाध्यक्ष सीए रश्मि वर्मा, सचिव सीए रवि जैन, कोषाध्यक्ष सीए संस्कार अग्रवाल तथा महिला समिति की चेयरपर्सन सीए शीतल काला भी उपस्थित रहीं।
सिकासा रायपुर टीम से आर्यन जायसवाल, पारुल अग्रवाल, विनायक राज, तनिष्क बैद, आयुष केशरवानी, विभा वर्मा, पीयूष वर्मा, आर्यन वर्मा, हरजोत सलूजा सहित अन्य प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
रायपुर शाखा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी समर्पित टीम, सक्रिय पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विद्यार्थियों को देते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।




