
फागुन का त्यौहार मनाये
रंगों की सुन्दरता बरसाये
मिष्ठानो का आनंद उठाए
संग सुन्दर संदेश फैलाये
अग्नि में प्रह्लाद ले बैठी होलिका
प्रहलाद जीवन जैसे कालिका
ऐसे सुदृढ़ समर्पित भक्त प्रह्लाद
समक्ष उनके असफल फौलाद
होलिका को मिली थी शक्ति
अग्नि ज्वलित न कर सकती
करके शक्ति का दुरूपयोग
बन गया भस्म होने का योग
व्यर्थ हुई उसकी सारी शक्ति
प्रहलाद संग थी विष्णु भक्ति
जानो कैसे क्षीण होती शक्ति
जब नही हो निष्कपट भक्ति
यही संदेश फैलाये सृष्टि में
निष्कपट हो लगे भक्ति में
कपट संग तो भक्ति है ऐेसे
बिन पहिये की गाड़ी जैसे
शुद्ध हृदय संग करे भक्ति
भक्ति से मिलती है शक्ति
भक्ति संग त्यौहार मनाये
जगत में ये संदेश फैलाएं
शुद्ध भाव से मनाये होली
लाकर संग मित्रों की टोली
लगाओ गुलाल सपरिवार
मनाओ फागुन का त्यौहार
मीनाक्षी शर्मा मनुश्री




