
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इन्दौर के नवागत मुख्य अभियंता राजेश चंद जैन का आत्मीय अभिनंदन स्वागत किया। इस अवसर पर मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इन्दौर के झोनल सेक्रेटरी एन के यादव ने फेडरेशन की रीति-नीति का परिचय देते हुए कंपनी हित में एक दूसरे के सहयोग से निरंतरता और सामंजस्य बनाए रखा जाय जिससे औद्योगिक शांति स्थापित रहे।

मुख्य अभियंता श्री जैन ने फेडरेशन को आश्वस्त करते हुए कहा की मैं फेडरेशन के सिद्धांत से भलि-भांति परिचित हूं, विपरीत स्थिति निर्मित नहीं होगी, मिल बैठकर चर्चा करके ही आगे बढ़ते रहेंगे।
स्वागत समारोह में फेडरेशन के प्रदेश प्रवक्ता मदन वर्मा, झोनल सचिव, ट्रांसमिशन कंपनी जे एल जोशी, क्षेत्रीय सचिव संजय सकरगाये, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुश्री प्रियंका यादव, संगठन सचिव सुरेन्द्र पटेल, शहर अध्यक्ष विरेन्द्र मिश्रा ने पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला से मुख्य अभियंता का स्वागत अभिनंदन किया।
मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्म. संघ फेडरेशन
इंदौर, मध्यप्रदेश
दिनांक 5 फरवरी 2026




