शिक्षक साहित्यकार ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति को मिला कवि स्व.श्याम सुंदर मधुप स्मृति सम्मान

मेंहदावल (संत कबीर नगर): नगर के सेवानिवृत्त शिक्षक तथा प्रसिद्ध कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति को कल शाम को बिसवा सीतापुर के रामाभारी गाँव में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ के पश्चात उन्हें माला पहनाकर, रामनामी पट्टिका, श्रीराम का बड़ा चित्र तथा कवि स्व.श्याम सुंदर मधुप स्मृति सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया l कवि सम्मेलन में सात कवयित्री तथा अड़तीस कवियों ने काव्य पाठ किया और सम्मानित किये गये l

इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में उन्होंने पढ़ा. जीता भारत खेल में, हारा दुश्मन देश l हार खेल औ’ युद्ध भी, पाता रहता क्लेश ll उनकी कविताएँ बहुत सराही गईं l इस कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि डॉ.भगवतीप्रसाद मिश्रबेधड़क, मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति थे l उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कवियों क्रमशः गिरिराज सिंह, बलवंत सिंह, मोहर नाथ मिश्र, संत प्रसाद, राजेन्द्र सिंह हंस, ब्रह्म नाथ पांडेय मधुर अंबर बस्तवी, श्याम कार्तिकेय, राजेश मृदुल, अजीत यादव, छेड़ी लाल वर्मा, परदेसी आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई दिया है l




