E-Paperhttps://thegramtoday.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी

2027 में सुभासपा के पास होगी सत्ता की चाभी -अरुण राजभर राष्ट्रीय प्रवक्ता

सुल्तानीपुर गांव में जन चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी समस्याओं को सुनते सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर


अहरौला। बुधवार को सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने अतरौलिया विधानसभा के सुल्तानीपुर, बिलारी, सहित लगभग आधा दर्जन गांवों में जनचौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कि बताया कि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का शक्त निर्देश है की सरकार के लाभकारी योजनाएं का लाभ समय से ग्रामीणों को पारदर्शी ढंग से तैय समय सीमा के अंदर दिए जाएं चाहे ग्रामीणों शौचालय,आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड से जुडे विकास के कार्यों सहित वृद्धा विधवा पेंशन कई दिव्यांगों को योजनाओं की सुविधा न मिलाना आदि समस्याओं को ग्रामीणों ने उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण राजभर ने कहा चुनाव के समय में पार्टियो के नेता विधायक गरीब जनता को अपना निशाना बनाते हैं उनका कीमती वोट लेकर अपने पावर का प्रयोग फिर उसी जनता के हित के लिए न कर 5 साल तक गरीब जनता दिए हुए बहुमूल्य वोट का प्ररिणाम भुगतती है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जनता को मालिक बनने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं 2027 सुभासपा के हाथ मे सत्ता की चाभी होगी । समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक अतरौलिया की जनता ने 15 सालों तक लगातार एक ही परिवार को कमान सौंपती रही है वही विधायक अहरौला कप्तानगंज मार्ग को पार्टी के लिए मुद्दा बना कर जनता को गुमराह करते रहे। इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने सुल्तानीपुर श्रीराम विश्वकर्मा, मेहियापार नरसिंह राजभर, बिलारी में हरेंद्र राजभर, सुखीपुर में रामजीत राजभर के घर पहुंच कर निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की । इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गौड,रमाशंकर, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!