साहित्य समाचार

नारी गौरव सम्मान 2026′ से सम्मानित हुई सुखमिला अग्रवाल’भूमिजा’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को जयपुर स्थित सियाम आडिटोरियम में ‘छटा सर्व समाज नारी गौरव सम्मान 2026′ आयोजित किया गया जिसमें नारी सशक्तिकरण, साहित्य, बालिका शिक्षा, नारी उत्थान, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र,समाज सेवा आदि के क्षेत्रों में सक्रिय योगदान के लिए
देश भर से चयनित नारी शक्ति को सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में जयपुर की लेखिका सुखमिला अग्रवाल’भूमिजा’ को साहित्य के क्षेत्र में निष्ठा व समर्पण से निरंतर कार्य करने के लिए ‘नारी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के आयुक्त ओम प्रकाश बैरवा , उपनिदेशक आयकर विभाग प्रकाश सिंह चौहान, डा अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के पूर्व महासचिव अनिल गोठवाल अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व राजस्थान शिशु के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता स्टैफी चौहान रहे। साथ ही प्रदेश के अनेक गणमान्य जन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर हरियाणा, दिल्ली, बिहार,असम, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सहित कई राज्यों की प्रतिभाशाली महिलाओं को ‘नारी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में राजस्थान की संस्कृति कला व सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते मनमोहक बेहद खूबसूरत रंगारंग कार्यक्रम वीणा कैसेट्स के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!